फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छह केंद्रों पर 12,384 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिल के छह केंद्रों पर कुल 12,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रशासन की तरफ से बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों में करारी इंटर कॉलेज करारी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी, महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, एसएवी इंटर कॉलेज सिराथू और श्री हुबलाल इंटर कॉलेज चायल शामिल हैं।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर कुल 105 कक्ष बनाए गए हैं, जहां परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए करीब 240 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। हर कक्ष और परिसर पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।
शिक्षकों की तैनाती की बात करें तो प्रत्येक कक्ष में एक कक्ष निरीक्षक और एक सहायक कक्ष निरीक्षक लगाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षक, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें