फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 122 फरियादियों ने लगाई गुहार, सिर्फ 11 शिकायतें हुई निस्तारित

Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
122 फरियादियों ने लगाई गुहार, सिर्फ 11 शिकायतें हुई निस्तारित
विज्ञापन



जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
फोटो- 16

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 122 फरियादियों ने गुहार लगाई, जिसमें से सिर्फ 11 शिकायतें ही निस्तारित हो सकीं। वहीं 111 लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

डीएम राजेश कुमार राय और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। गौरेय के द्रोण तिवारी ने डीएम को बताया कि गांव में दबंगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। लगातार शिकायतों के बाद भी राजस्व विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी तरह कौशाम्बी से आए बच्चूलाल ने बताया कि एक साल पहले पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। अब तक लाभ नहीं मिला। म्योहर की मालती देवी ने बताया कि परिवार में चार सदस्य है। खेती है नहीं। कई बार अफसरों के चक्कर लगाए, लेकिन राशन कार्ड नहीं बना। इसी तरह अन्य लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईँ। डीएम ने चार संबंधित अफसरों को जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसडीएम आकाश सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

कहां कितनी आईं शिकायतें

तहसील - आई शिकायतें - निस्तारित- शेष बचीं

मंझनपुर - 34 - 04 - 30

सिराथू - 61 - 04 - 57

चायल - 27 - 03 - 24

कुल - 122 - 11 - 111



-

डेढ़ घंटे देरी से तहसीलदार तो सीओ पहुंचे साढ़े तीन घंटे बाद

फोटो- 17

चायल। तहसील में सुबह 10 बजे से इसमें फरियादों की सुनवाई शुरू होनी थी। जिसमें तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद फिर चले गए। सीओ मनोज सिंह रघुवंशी को आने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए। नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा ने लोगों की फरियाद सुनी। यही नहीं सभागार में मौजूद ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त दिखे। ऐसा लग रहा था कि यह सिर्फ समय बिताने आए हैं। इसके अलावा कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इसमें नजर ही नहीं आए। नूरपुर हाजीपुर के कल्लू, चरवा के गुरु प्रसाद, फतेहपुर सहावपुर के मान सिंह, रसूलपुर काजी की शहिस्ता बेगम, बसुहार के संतोष कुमार और सेवढा की रामरती ने अफसरों के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। इन लोगों ने कहा कि सिर्फ खानापूरी ही करनी है तो संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन



एडीएम और एएसपी ने सुनी फरियाद
सिराथू। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर अरुण कुमार गोंड व एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने समस्याएं सुनीं। कोरिया गांव की श्याम काली रास्ते के विवाद, अलपीकापुरा के जयपाल निषाद चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे थे। एडीएम ने अफसरों को जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ अवधेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें