फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बरसे बम, कौशाम्बी में दागे गए पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बरसे बम, कौशाम्बी में दागे गए पटाखे
विज्ञापन

पुलवामा हमले का बदला लेने पर जिले वासियों ने मनाई दिवाली
फोटो नं-09,10,
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की कायरतापूर्ण घटना का देश की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की चौकियों में भारतीय सेना बमों की बरसात कर रही थी तो जश्न में डूबे जिले के लोग होली और दीवाली जैसी खुशियां एक साथ मना रहे थे। पाकिस्तान में सेना के विस्फोट पर जिले के लोगों ने पटाखे दागे।
सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी ताकत का एहसास कराया। मंगलवार को टीवी चैनलों पर देश के शूरवीरों की गाथा जैसे सामने आई समूचा दोआबा जश्म में डूब गया। पुलवामा की घटना का रंज तो था लेकिन सबसे बड़ी खुशी पाक को मुहतोड़ जवाब देने की थी। लोगों ने अपनी खुशी का अंदाज अलग-अलग तरीके से बयां किया। सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में सर्जिकल स्ट्राईक की जानकारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर निकल पड़े। लोगों ने मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान नीरज साहू, अमित केसरवानी, अनूप साहू, इंद्रकुमार, मुन्ना मोदनवाल, प्रेमचंद्र आदि लोग मौजूद रहे। सैनी चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण केसरवानी की अगुवाई में लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर खूब थिरके। इस दौरान आतिशबाजी करते हुए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर रमन केसरवानी, लवकुश अग्रहरि, शुभम मोदनवाल, अंकुश केसरवानी, घनश्याम, प्रभात भट्ट, कमल खत्री, मोहम्मद आरिफ, भोला रैदास, राज केसरवानी, अवधेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



चायल विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, दागे पटाखे
फोटो नं-07,08
कोखराज (ब्यूरो)। भरवारी कस्बा स्थित किड्जी स्कूल में चायल विधायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। चायल विधायक संजय गुप्ता की अगुवाई में लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान स्कूली बच्चों व कॉलेज स्टाफ ने आतंक के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने कहा कि 10 दिन पहले देश के 44 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने आतंकियों को सफाया कर इतिहास रचा है। इस दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में अशोक कसरवानी, शंकर लाल, शेखर पांडेय, शानू कुशवाहा, राजन केसरवानी, करुणेश तिवारी, विवेक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।


सोशल मीडिया पर छाया वायुसेना के शौर्य का किस्सा
पुलवामा की शहादत के लिए गए बदले की लोगों ने दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पुलवामा हमले के 10 दिन बाद वायुसेना की आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई ने सोशल मीडिया की पोस्ट को फुल कर दिया। सभी लोग वायुसेना की जांबाजी के कसीदे पढ़ते नजर आए। लोगों ने जवानों को बधाई भी दी।
विज्ञापन

पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद के लोगों के जेहन में आतंक के खिलाफ गुस्सा था। लोग पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे। शहीदों के नमन में किसी ने कैंडल मार्च निकाला तो किसी ने पुष्पांजलि दी। सोशल साइट पर भी लोगों ने आतंकी हमले के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। मंगलवार की भोर वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक की खबर जैसे ही टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों ने पूर्व में डाली गई पोस्ट को बदल डाला। सोशल साइट पर सभी ने सेना की कार्रवाई को प्रणाम किया। किसी ने लिखा कि अब सही समय में प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना दिखाया। लोगों ने सड़क पर उतर कर त्योहार सरीखे सेना की कार्रवाई का जश्न मनाया। वायुसेना की कार्रवाई का लाइव वीडियो भी अपलोड किया गया। फेसबुक और व्हाटसएप के अलावा यू-ट्यूब पर भी सेना की कार्रवाई का वीडियो अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें