फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई परीक्षा:हवा में उड़े नकल विहीन परीक्षा के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आईटीआई की परीक्षाओं में खुलेआम नकल की चिंदियां उड़ रही हैं। तमाम प्रशासनिक दावों के बावजूद दूसरे दिन भी छात्रों ने जमकर नकल किया। इसके लिए केंद्र संचालक छात्रों से अवैध वसूली भी करते नजर आए।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार से परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के लिए जिले के केएसएमआरडी कॉलेज कुंड्रावी सिराथू, एसएसए इंटर कॉलेज अंधावा टेढ़ीमोड़, केपी त्रिपाठी उमा स्कूल कोर्रो व देवनरायण बालिका इंटर कॉलेज ओसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर दूसरे दिन 1200 छात्रों को परीक्षा देना था। पर, इनमें से 220 छात्र केंद्रों पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी तरफ नकल पर नकेल के लिए एसडीएम सदर सतीश चंद्र व आईटीआई सिराथू के प्रिंसिपल सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने केपी त्रिपाठी उमावि कोर्रों व देवनारायण बालिका इंटर कॉलेज ओसा का निरीक्षण किया। सूत्रों की मानें तो अफसरों के हटते ही केंद्रों पर खुलेआम नकल कराई गई। नाम न छापने की शर्त पर कुछ छात्रों ने बताया कि नकल के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने अवैध वसूली भी की। एसडीएम ने बताया नियमित तौर पर केद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें