फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बाबा, ऐसे तो हम बेसहारा ही ठीक थे!

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी बाबा, ऐसे तो हम बेसहारा ही ठीक थे!
विज्ञापन

करारी में बनी अस्थाई गौशाला में खुले आसमान के नीचे बांधे जाते हैं मवेशी
नगर पंचायत की तरफ से दो कर्मचारी कर रहे मवेशियों की देखभाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/करारी। कस्बे के आजाद नगर में स्थित अस्थाई गोशाला में अन्ना गोवंश खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। मवेशियों के लिए छाया का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। नगर पंचायत के सिर्फ दो कर्मचारियों के भरोसे 50 के करीब मवेशियों को तिल-तिल तड़पने के लिए छोड़ दिया गया है।
करारी कस्बे के आजाद नगर में अस्थाई गोशाला का निर्माण चार जनवरी को किया गया है। इस गोशाला में मवेशियों के लिए छाया का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बड़े से बेड़े में मवेशियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। रात के वक्त यह मवेशी खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। बाड़े में कुछ नीम के पेड़ खड़े हैं जहां पर ठंड से बचने की मवेशी नाकाम कोशिश करते हैं। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। बगल में बने सुलभ शौचालय के सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था की जा रही है। कस्बे में जहां भी आवारा गोवंश दिखाई देता है लोग उसे यहां लाकर बंद कर जाते हैं। मवेशियों के पेट भरने के लिए कुछ झाल में भरा भूसा दिखा जो उनकी संख्या के हिसाब से नाकाफी था। ऐसे में साफ है कि खुले में किसी तरह यह मवेशी अपना पेट भर लेते थे और पेड़ की ओट में रात काट लेते थे। लेकिन सरकार की मंशा के मुताबिक उन्हें आश्रय तो मिला। पर, सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद मिला भूसा
करारी। अस्थाई गोशाला का पिछले दिनों जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया था। डीएम ने देखा था कि मवेशियों को यहां पुआल खिलाया जा रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। डीएम की फटकार के बाद भूसे की व्यवस्था तो की गई लेकिन पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इनका कहना है
कस्बे में दो स्थान पर कान्हा गोशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जमीन देखी गई है। एक करोड़ 59 लाख की लागत भी तय की गई है। रहा सवाल छाया तो शेड के लिए टिन मंगवाई गई है। जल्द ही उसके नीचे मवेशियों को बांधने की व्यवस्था की जाएगी।
लालजी यादव, ईओ-करारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें