फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, नलकूप समेत 18 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट थानाक्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन दल व अवर अभियंता की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नलकूप के छह बड़े बकाएदारों समेत 18 के खिलाफ विद्युत चोरी का केस थाने में दर्ज कराया। टीम की कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन


अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद मौर्य व प्रवर्तन दल फतेहपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार पांडेय की संयुक्त टीम गुरुवार को महेवाघाट थाने के शिविर गांव में पहुंची। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने गांव के सुरेंद्र पाल, चुन्नी लाल, बच्चा, छोटू, ननकू, मुन्ना, मैकन, धीरेंद्र, विनोद, शिवभवन, गप्पू को बगैर कनेक्शन विद्युत चोरी करते पकड़ा। इनके अलावा मुबारकपुर के छेदी सिंह, शिव प्रताप सिंह, भवंसुरी की कांती देवी, जुगुल किशोर, मूरतलाल, विक्रम पर नलकूप का बड़ा बकाया है। इनकी बिजली जेई द्वारा कटवा दी गई थी। विभागीय कार्रवाई के बाद नलकूप स्वामी कटिया लगाकर नलकूप का संचालन कर रहे थे। इनके अलावा रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज में बगैर कनेक्शन के बिजली का उपभोग किया जा रहा था। नलकूप बकाएदारों पर 138 बी के तहत तो बाकी पर विद्युत चोरी की धाराओं में महेवाघाट थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। टीम की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें