मंझनपुर। भूमि विवाद को लेकर दबंग पिता-पुत्र ने परिवार के सदस्सों के साथ मिलकर एक घर पर धावा बोल दिया। घर में महिलाओं को पीटने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को वह घर में नहीं था। घर में पत्नी बहुओं के साथ थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी अपने बेटे व पत्नी-बहू के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। पत्नी व बहुओं की पिटाई कर दी। महिलाओं के कपड़े तक फाड़ डाले। शिकायत पुलिस से की गई थी। इंस्पेक्टर पश्चिम शरीरा का कहना है मारपीट, घर में धावा बोलने और छेड़खानी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल महिलाओं को मेडिकल के लिए भेजा गया है।