फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रेलर ने मजदूर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में हाईवे पार करते समय गुरुवार सुबह बेकाबू ट्रेलर ने एक मजदूर को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अजुहा कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले का संतोष कुमार निर्मल (50) पुत्र स्व. सूरजदीन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह वह कोई सामान लेने पैदल ही स्थानीय बाजार जा रहा था। हाईवे पार करते समय इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। दुर्र्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। उधर, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें