फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी ही बनेगी नगर पालिका, कैबिनेट की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका का दर्जा मिलने से भरवारी में जश्न
विज्ञापन

भरवारी नगर पालिका से जोड़े जाएंगे 29 गांव, पिछले साल अक्तूूबर में हुआ था सीमा विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नगर पालिका बनाने की कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी मिलते ही भरवारी के लोग खुशी से झूम उठे। कस्बे के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। नागरिक इसका पूरा श्रेय चायल विधायक संजय गुप्ता को दे रहे हैं। वह लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। नगरपालिका में भरवारी क्षेत्र के 29 गांव और जोड़े जाएंगे। जश्न मनाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
जिले में सात नगर पंचायतें ही थीं। अब तक किसी भी नगर पंचायत को नगर पालिका दर्जा नहीं मिला था। सपा सरकार में अक्तूबर माह में भरवारी और मंझनपुर नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। मंझनपुर का विस्तार करते हुए 24 गांव जबकि भरवारी नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए 27 गांव जोडे़ गए थे। किसी एक नगर पंचायत को पालिका का दर्जा मिलना था। अधिकारियों ने जोडे़ गए गांवों के प्रधानों से आपत्तियां ली थीं। आपत्तियों का निस्तारण भी हो गया था। प्रधानों के आरोपों को मनगढ़ंत व निराधार बताया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी। हालांकि भरवारी नगर पंचायत को पालिका बनाने के लिए चायल विधायक संजय गुप्ता पूरी ताकत से जुटे थे। इसका परिणाम रहा कि मंगलवार को कैबिनेट ने भरवारी नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की हरी झंडी दे दी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी भरवारी को ही पालिका बनाने के पक्ष में थे क्योंकि चायल विधायक के साथ उन्होंने भी इसको नगर पालिका बनवाने का वादा किया था। अपने-अपने वादे पर दोनों नेता खरे उतरे। इस बड़ी उपलब्धि पर भरवारी के लोग जश्न मना रहे हैं। लोगों का कहना है कि पालिका बनने से क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

----------------------
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों का होगा कायाकल्प
भरवारी नगर पालिका में शामिल होने वाले सभी गांवों का अब कायाकल्प होगा। गिरिसा, बिसारा, दशरथपुर, बालकमऊ, परसरा, असवां, चकचमरूपुर, चमंधा, नौढ़ियां, गौरा आदि गांवों का विकास कार्य एक रणनीति के तहत होगा। इसके लिए शासन से मोटी रकम भी मिलेगी। भरवारी कस्बे के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल हुए गांवों के लोग भी गदगद हैं। उनका कहना है कि अब पिछड़ापन दूर होगा। मूलभूत समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर वह सुविधा अब उन्हें आसानी से उपलब्ध होगी, जिसकी अब तक दरकार थी।
---------------------------
क्या-क्या होंगे विकास कार्य
0 जल निकासी की समस्या होगी खत्म, बनेगी सीवर लाइन।
0 विद्युतीकरण सुनियोजित होगा, सभी वार्ड कराए जाएंगे जगमग।
0 सीसी रोड बनेगी, नाली का भी होगा निर्माण।
0 इलाज के लिए संसाधनों से लैस होगा अस्पताल।
0 विनियमित प्राधिकरण क्षेत्र बनने से भवन निर्माण कराने का पास होगा नक्शा।
0 नए खसरे में दर्ज होंगे गांवों के मकान।
0 पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात, घर-घर पहुंचाया जाएगा पानी।
0 शिक्षा की बेहतर होगी गुणवत्ता, नए स्कूल भी बनेंगे।
-----------------------
जिला मुख्यालय के लोग मायूस
मंझनपुर को नगर पालिका का दर्जा न मिलने से जिला मुख्यालय के लोगों को तगड़ा झटका लगा है। नागरिकों को उम्मीद थी कि वरीयता के आधार पर जिला मुख्यालय को ही पालिका बनाया जाएगा। मगर चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपने प्रयासों से सबके सपनों पर पानी फेर दिया और भरवारी को नगर पालिका बनवाने में कामयाब हो गए। मंझनपुर के लोगों में जहां निराशा है वहीं भरवारी के लोगों ने जानकारी होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
भरवारी नगर पंचायत को पालिका बनाने की कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह भरवारी व उसमें शामिल हुए गांवों के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। अब विकास होगा और इसका लोगों को लाभ मिलेगा।
संजय गुप्ता-चायल विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें