फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 14 Oct 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बे के कटरा पूर्वी मोहल्ले में रहने वाली पांचवीं की एक छात्रा मां की डांट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार रात फांसी के फंदे पर झूल गई। उसकी मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के कटरा पूर्वी मोहल्ले का लालचंद्र सफाई कर्मचारी है। उसकी बेटी सलोनी (12) कक्षा पांच की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम पढ़ाई नहीं करने को लेकर मां ने सलोनी की डांट दिया था। इसी बात से सलोनी नाराज थी। रात को परिवार के सदस्य जब सो गए तो कमरे में जाकर सलोनी ने रस्सी के सहारे चुल्ले से लटककर फांसी लगा ली। सुबह सलोनी को फंदे से लटकता देख परिजन चीख पड़े । रोने-चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें