12 people tested covid positve in last 24 hours
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। त्योहार बाद दोआबा में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 12 लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी जिलेभर में शिविर लगाकर 1381 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में मंझनपुर क्षेत्र के रहने वाले चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले मंगलवार की देर रात आई रिपोर्ट में भी आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह से 24 घंटे के भीतर 12 लोग संक्रमित पाए गए। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 2081 संक्रमितों में 1964 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 27 मरीजों की ॉमौत हो चुकी है। फिलहाल 90 मरीजों का इलाज चल रहा है।