नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर नौ सरदार पटेल नगर स्थित एमआरएफ सेंटर में रविवार को कूड़ा डालने गए सफाई कर्मियों से मारपीट की गई। सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
ईओ सूर्यप्रकाश की ओर से दी तहरीर के मुताबिक, रविवार को सफाई कर्मी विभिन्न वार्डों से कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ सेंटर ले जा रहे थे। आरोप है कि सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित एमआरएफ सेंटर पर मौजूद लोगों ने कूड़ा डालने का विरोध करते हुए कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। सरकारी वाहन को तोड़ दिया गया। सूचना पर विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। इनके बीच-बचाव पर मामला शांत हुई।
तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ पप्पू, गोविंद, पारस, समर सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद, राधेश्याम पटेल, शंभू, सूरज, रंजीत, अमित प्रजापति और जसवंत समेत 12 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
वर्जन
मामले में ईओ चरवा की शिकायत पर 12 नामजद पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। - शिवांक सिंह, सीओ चायल