फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश को पहुंची पुलिस देख
विज्ञापन

ग्रामीण को हार्ट अटैक, मौत
- पूर्व प्रधान मनोज के हमलावरों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
- पुलिस ने मृतक के भतीजों को भी लिया था हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल (कौशाम्बी)। सुरसेनी गांव के पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी पर कातिलाना हमला करने वालों को पकड़ने गई पुलिस को देख एक ग्रामीण की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हमले के बाद पुलिस ने मृतक के दो भतीजों को हिरासत में लिया था।
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी गांव शनिवार को पूर्व प्रधान मनोज पर कातिलाना हमला हुआ था। हमले में गांव की प्रधान मीना देवी के पति ज्ञानेंद्र शुक्ला उर्फ कमीशन सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। घटना वाले दिन मौके पर पहुंचे पुलिस ने हनुमान प्रसाद द्विवेदी के भतीजे राम कुमार व अभिमन्यु को हिरासत में लिया था। राम कुमार रेलवे कर्मी हैं और उनकी तैनाती भोपाल में हैं। 14 फरवरी को रामकुमार की बेटी की सगाई इमली गांव में हुई है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम कुमार आए थे। 16 फरवरी को ही उन्हें वापस जाना था लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सरायअकिल पुलिस फिर से सुरसेनी पहुंची और ज्ञानेंद्र के घर का ताला तोड़कर कार को बाहर निकाला। घटना में नामजद आरोपी के समर्थक काशी प्रसाद के यहां पर भी पुलिस ने गाली-गलौज की। यह सब देख हनुमान प्रसाद (55) पुत्र रामकृपाल के सीने में पुलिस के सामने ही दर्द हुआ और चंद में मिनट में उनकी जान चली गई। घटना को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन फोर्स गांव से वापस लौट आई। हनुमान प्रसाद के दो बेटे देवाकांत और रामभजन प्रयागराज में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी पर वह लोग गांव के लिए चल पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें