फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने रो पड़ी पीड़िता

विज्ञापन
news
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को मुख्यालय स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में बहू-बेटियों की समस्या सुनी। उन्होंने कुल दस प्रकरणों की सुनवाई की। साथ ही संबंधित अफसरों को कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह मुख्यालय स्थित कांशीराम गेस्ट पहुंचीं। सुनवाई के दौरान सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की ने बताया कि करीब दो महीने पहले पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो आरोपी ने शादी कर लिया। जिसके चलते समझौता हो गया। पीड़िता के मुताबिक अब दरिंदा उसे आए दिन पीटता है। कभी-कभी खाना भी नहीं दिया जाता।

आपबीती बताते हुए पीड़िता रो पड़ी। इस पर सदस्य ने सैनी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सैनी इलाके की ही एक दूसरी लड़की ने बताया कि तीन महीने पहले पड़ोसी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इस मामले में नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सदस्य के सामने सैनी के गोविंदपुर गोरियों गांव की पार्वती पत्नी कल्लू, करारी के नेतानगर की प्रियंका देवी पुत्री राकेश, चरवा के अयोध्या का पूरा गांव की सुचित्रा देवी पत्न लालचंद्र व सैनी के विजईपुर गांव की आशा देवी पत्नी श्रीराम आदि ने भी समस्या रखी। अधिकतर मामले पुलिस के रहे। संबंधित कोतवालों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेश रॉय, उपचिकित्साधिकारी डॉ. छवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें