मंझनपुर। जिला अस्पताल के स्टाफ के लिए एक विक्षिप्त बुजुर्ग मुसीबत बना हुआ है। यह बुजुर्ग मरीजों को मिलना वाला मुफ्त का भोजन करके सारा दिन परिसर में भीख मांगता है। बुजुर्ग न अपना इलाज करा रहा है और न ही अस्पताल से बाहर जा रहा है।
पांच दिन पहले किसी ने एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया। वह बीमार था, चिकित्सकों ने इलाज किया तो हालत में सुधार होने लगा। अब यह बुजुर्ग अस्पताल कर्मियों के लिए मुसीबत बन गया है। वह तो बेड पर नहीं रहता है। सुबह-शाम मरीजों को मिलने वाला खाना खाकर वह इमरजेंसी के गेट पर लेटा रहकर भीख मांगता है। इस बाबत सीएमएस डॉ, दीपक सेठ का कहना है कि बुजुर्ग विक्षिप्त है। वह वार्ड में नहीं रहता है। दवा भी नहीं खा रहा। मरीजों को दिया जाने वाला खाना खाकर वह भीख मांगता रहता है।