फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिखा, डीएम ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिलाधिकारी से अभद्रता के आरोपी भाजपा सेक्टर अध्यक्ष मिक्की पांडेय ने फेसबुक पर लिखा है कि विधायक के कड़े हस्तक्षेप पर डीएम ने उनसे माफी मांगी और रिहा भी किया। फेसबुक पोस्ट पर उसने जिलाधिकारी के लिए तानाशाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। वहीं, दूसरी ओर विधायक ने भी फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके आरोपी सेक्टर अध्यक्ष का समर्थन किया है। मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से इंकार किया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे लेकर गुरुवार को भाजपा सेक्टर अध्यक्ष मिक्की पांडेय की अगुवाई में ग्रामीण एसपी से मिलने मंझनपुर गए थे। एसपी के नहीं मिलने पर सभी कलक्ट्रेट पहुंच गए। आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान सेक्टर अध्यक्ष मिक्की ने डीएम से अभद्रता की थी। इससे नाराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मिक्की को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर चायल विधायक संजय गुप्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने मिक्की को छोड़ दिया था। रिहा होने के बाद रात को 11:49 बजे मिक्की ने फेसबुक पर लिखा कि विधायक के कड़े हस्तक्षेप के बाद तानाशाह जिलाधिकारी ने न सिर्फ उनसे माफी मांगी, बल्कि रिहा भी किया। वहीं, दूसरी ओर विधायक ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि विवादित इंस्पेक्टर को चरवा में पोस्ट किया गया है। कार्यकर्ताओं का इस तरह से उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें