फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने को घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आजिज चरवा के लोगों का रतजगा आखिरकार काम आ गया। ग्रामीणों ने मंगलवार रात एक घर में चोरी करने घुसे एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस दौरान चोर के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए चोर के पास से एक बिना नंबर की स्कू टी, कई एटीएम व आधार कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन


चरवा के पश्चिम थोक मोहल्ला निवासी दयाराम किसान हैं। मंगलवार रात वह अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। रात करीब एक बजे वह घर लौटे। डेढ़ बजे के करीब आंगन की तरफ खटपट की आवाज होने पर दयाराम वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति खड़ा दिखा जबकि दो लोग छत पर थे। दयाराम ने एक लाठी आंगन में खड़े चोर को मारा तो वह गिर पड़ा। साथी को पिटता देख छत पर रहे दूसरे चोर भाग निकले। शोरगुल पर मोहल्ले के तमाम लोग भी आ गए। उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। चोर ने बताया कि उसकी स्कूटी गांव के बाहर खड़ी है। गांव के लोगों ने स्कूटी को भी चोर के साथ कोतवाली पहुंचा दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक सफेद रंग की स्कूटी में नंबर नहीं था। स्कूटी की डिग्गी में कई एटीएम कार्ड व आधार कार्ड मिले हैं। माना जा रहा है कि यह किसी बड़े गिरोह का सदस्य होगा। ग्रामीणों के मुताबिक पखवाड़े भर में करीब छह चोरी की वारदात के बाद से वे लोग रतजगा कर रहे थे। फिलहाल इस संदर्भ में इंस्पेक्टर राकेश सरोज कुछ बोलने से इंकार किया है। वहीं सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी का कहना है मामले की जानकारी नहीं है। अगर चोर पकड़ा गया है तो उससे साथियों के बारे में पूछताछ कर उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें