फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने बीवी को चाकू से गोद डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी का पूरा गांव में सोमवार शाम एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पहाड़ी का पूरा निवासी राम किशोर प्रजापति ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन का विवाह करीब छह महीने पहले फतेहपुर जिले के थरियांव थाना स्थित जयचंद का पूरा गांव के लवकुश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान विवाहिता दो महीने पहले मायके आ गई। उसके पिता की मानें तो सोमवार शाम दामाद घर आया था। किसी बात को लेकर बेटी से वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच चाकू निकालकर बेटी के मुंह और पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो विवाहिता को खून से लथपथ देख दंग रह गए। परिवार वालों ने घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक फरार है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें