फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में गोली लगने से प्रधान की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर फरीदगंज गांव में शुक्रवार शाम संदिग्ध दशा में गोली लगने से ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


नासिरपुर फरीदगंज ग्राम प्रधान जगदीश मौर्य की पत्नी चंदा देवी (40) शुक्रवार शाम घर पर थीं। इस दौरान संदिग्ध हालात में उनकी कमर में गोली लग गई। खून से लथपथ महिला को परिवार वाले सिराथू के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक रायफल लोड थी। बताते हैं कि चंदा देवी घर की सफाई कर रही थीं। इस दौरान रायफल गिर गई और फायर हो गया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ में उन लोगों ने हादसे की बात बताई है। वहीं एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है। सैनी इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया है। उन्हें जांच करके कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें