फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान को व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों से मिलने सरायअकिल बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने कारोबारियों की समस्या सुनी। पांच दिन पहले हुई 11 लाख की चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से गुस्साए व्यापारियों ने उन्हें बाजार बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के कटरा नगर मोहल्ला निवासी विनीत रस्तोगी ने घर पर ही आभूषणों की दुकान खोल रखी है। 23 जुलाई की रात उनकी दुकान से करीब 11 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। इसे लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

शनिवार शाम एसपी प्रदीप गुप्ता आक्रोशित कारोबारियों से मुलाकात करने पहुंचे। पीड़ित कारोबारी विनीत की दुकान पर बैठकर उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनी। व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। कोतवाली में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। चेताया कि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद कर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मनोज रस्तोगी, विजय, गोपाल रस्तोगी, गोपाल केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें