फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बेरौंचा गांव के समीप 12 जून को हुई लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी क्षेत्र के बिदांव निवासी हृदय नारायण साहू के यहां 21 जून को वैवाहिक कार्यक्रम था। 12 जून को वह शादी का कार्ड बांटने गया था। बेरौंचा गांव के समीप बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूट ली थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार सुबह गुरौली चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने उरई असरफपुर मोड़ के समीप से मुखबिर की सूचना पर आरोपी सत्येंद्र त्रिपाठी पुत्र अशोक व अंकित पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें