फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवखरपुर, जवई पड़री में सोलर लाइट में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवखरपुर, जवई पड़री में सोलर लाइट में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

अधिकृत डीलर से नहीं की गई सोलर लाइट की खरीद
खुलासा होने पर डीडीओ ने सेक्रेटरी से किया जवाब-तलब
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के दो गांवों में लगी सोलर लाइट में मानक की अनदेखी पाई गई। जांच के दौरान डीडीओ ने पाया कि सोलर लाइट की खरीद अधिकृत संस्था से नहीं की गई। ऐसे में खरीद में खर्च की गई धनराशि में गोलमाल की आशंका है। मामले में डीडीओ ने दोनो गांवों के सेक्रेट्रियों से जवाब तलब किया है।
जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे ने मंगलवार को देवखरपुर व जवई पड़री गांव में लगवाई गई सोलर लाइट के गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान डीडीओ ने देवखरपुर गांव में पाया कि एक लाख 96 हजार से खरीदी गई आठ सोलर लाइटों को मेसर्स वैष्णवी इंटर प्राइजेज से खरीदा था। अधिकृत संस्था से लाइट की खरीद न होने पर डीडीओ ने गोलमाल की आशंका जाहिर की है। यहां के बाद वह जवई पड़री गांव पहुंचे। यहां भी दो लाख की लागत से आठ सोलर लाइट की खरीद चंद्रेल ब्रदर सोलर सिस्टम से खरीदा पाया गया। नेडा से खरीद न होने पर डीडीओ ने भुगतान पर रोक लगाते हुए देवखरपुर के सेक्रेटरी सतीश चौधरी व जवई पड़री के केवला प्रसाद से जवाब तलब किया है। डीडीओ की जांच के बाद सोलर लाइट लगवाने वाले दोनो गांवों के प्रधानों व सेक्रेटरी में हड़कंप है।
विज्ञापन



बाराबंकी सांसद के खिलाफ ब्राह्मण विकास मोर्चा ने किया प्रदर्शन
बगैर शर्त ब्राह्मण अधिकारी से माफी मांगने का पीएम को भेजा ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय ब्राह्मणा विकास मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को बाराबंकी की सांसद प्रियंका रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए सांसद द्वारा आईएएस अधिकारी से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत ने 13 दिसंबर को ट्रेनी आईएएस अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एसडीएम सिरौली को अपमानित करते हुए धमकी दिया है। शासनादेश के मुताबिक एसडीएम ने सांसद के गुर्गों को तालाबी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया था। सांसद की अभद्रता से ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है। बुधवार को ब्राह्मण विकास मोर्चा के बैनर तले प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। मांग किया कि बाराबंकी सांसद बिना शर्त आईएसए अधिकारी से माफी मांगे। ज्ञापन देने वालों में अभितोष मालवीय, विमल पांडेय, लवकुश द्विवेदी, सुमित कुमार, समर उपाध्याय, अमरीश पांडेय आदि मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें