फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव मैंदान में भाई-भाई व देवर-भाभी ठोंक रहे ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-भाई और देवर-भाभी ठोंक रहे ताल
विज्ञापन

सगे संबंधी आमने-सामने होने पर दिलचस्प हुआ चायल का चुनाव
चायल (ब्यूरो)। नगर पंचायत चुनाव के दौरान चायल में सगे भाई व देवर-भाभी आमने-सामने हो गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी मतदाताओं के बीच जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। राजनीति के अखाड़े में सगे भाइयों व देवर-भाभी को आमने-सामने देख मतदाता भी चुस्की ले रहे हैं।
नगर पंचायत चायल में अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन प्रत्याशी अपने सगे भाई व भाभी से मुकाबला करते देखे जा रहे हैं। इसका खुलासा गुरुवार को नाम वापसी के बाद हुआ। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह लेने के बाद इन प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इनमें मो. हमजा व मो. तलहा सगे भाई हैं। इसी तरह मो. फाकिर व मो इमरान सगे भाई हैं। तीसरा दिलचस्प मामला देवर और भाभी का है। शिवमनी केसरवानी व ज्ञानचंद्र केसरवानी रिश्ते में देवर-भाभी हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद यह प्रत्याशी अपने सगों को मात देने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक बैठे हैं। इस दिलचस्प नजारे का नगर पंचायत चायल के मतदाता भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट
मांगा था स्कूटर मिल गए पेड़ और सैनिक
नगर पंचायत चायल में अध्यक्ष पद के तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने आरओ से एक ही चुनाव चिन्ह की मांग कर ली। इनमें मो. आदिल, शिवमनी केसरवानी व मामूर अहमद शामिल हैं। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान एक पद के तीन प्रत्याशियों द्वारा एक ही चिन्ह मांग लिए जाने पर कुछ देर तक निर्वाचन अधिकारी पसोपेश में दिखे। इसके बाद पर्ची के जरिए तीनों के चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। इसमें मो. आदिल को तो स्कूटर मिल गया पर शिवमनी को पेड़ व मामूर अहमद को सैनिक चिन्ह से संतोष करना पड़ा।


अनार, नल व कंघा लेकर प्रचार में उतरे चेयरमैन प्रत्याशी
-आम, इमली और ओखली पार करेगी निर्दल सभासद उम्मीदवारों की नैया
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के निर्दल उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन तीनों तहसीलों में शुक्रवार को किया गया। चिन्ह मिलते ही उम्मीदवार अपने-अपने कस्बे में प्रचार में कूद पड़े हैं। चिन्ह मिलने के बाद निकाय चुनाव प्रचार पूरे फार्म पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्डों के सभासद पद पर नाम वापसी के बाद कुल 486 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद के 73 व सभासद के 413 प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों में भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों का चुनाव चिन्ह पार्टी सिंबल निर्धारित था। निर्दलीयों के चुनाव चिन्ह का आवंटन संबंधित तहसीलों में सुबह दस बजे से शुरू हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिये अनार, नल, कंघा, पंखा का आवंटन किया गया तो सभासद के लिये आम, इमली और ओखली चिन्ह आवंटित किए गए। आरओ से चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अध्यक्ष व सभासद के निर्दल उम्मीदवार अपना-अपना चिन्ह लेकर प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें