फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गरौली निलंबित, म्योहरिया पद से हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौली प्रधान निलंबित, म्योहरिया को हटाया
विज्ञापन

धोखाधड़ी और विकास कार्यों में बरती गई थी अनियमितता
डीएम की कार्रवाई से इलाके के प्रधानों में मचा हड़कंप
मंझनपुर।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। उन्होंने ग्राम प्रधान गरौली को अनियमितता के आरोप में निलंबित करते हुए सेक्रेटरी को निलंबित करने का निर्देश डीडीओ को दिया। धोखाधड़ी के आरोप में ग्राम प्रधान म्योहरिया को पद से हटा दिया गया। डीएम की कार्रवाई से संबंधित ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विकास खंड सरसवां के गरौली निवासी नन्हू लाल, चंदा देवी ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान गरौली की मनमानी से जनता त्रस्त है। ग्रामीणों से 50 से लेकर 70 हजार रुपए तक लोहिया आवास के नाम पर वसूले गए हैं। मामले की जांच परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्र से कराई गई तो दोषियों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दो जून को दर्ज कराते हुए प्रधान से जवाब मांगा गया। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार के खिलाफ एक करोड़ 48 लाख रुपए वसूली की पुष्टि हुई। मामले में डीएम ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव को निलंबित करते हुए सेक्रेटरी विष्णु दत्त शुक्ल को निलंबित करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। इसी तरह कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहरिया ग्राम प्रधान रामजस पुत्र गुलाब ने अलग-अलग नाम से नामांकन पत्र दाखिल करने और धोखाधड़ी करने की शिकायत टिकरी निवासी प्रह्लाद सिंह ने की थी। आरोपों की जांच सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय से कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान से जवाब मांगा गया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने ग्राम प्रधान म्योहरिया रामजस को धोखाधड़ी करने के आरोप में पद से हटा दिया। दो ग्राम प्रधान के खिलाफ हुई कार्रवाई व सेक्रेटरी पर कार्रवाई के निर्देश को लेकर हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें