फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू प्रमुख की आज होगी अग्नि परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होगी। कोरम पूरा होने पर प्रमुख की कुर्सी चली जाएगी। विपक्षी कोरम पूरा करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख कुर्सी बचाए रखने के लिए सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


सिराथू ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने सपा सरकार में अपना कब्जा जमाया था। वह भाजपा के इकलौते ब्लॉक प्रमुख भी हैं। आपसी खींचतान व तनातनी के कारण भाजपाई दो गुट में बंटे तो विपक्षी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामनरेश सोनकर के नेतृत्व में लामबंद हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होगी।

प्रमुख जितेंद्र सोनकर का पूरा प्रयास है कि वह अविश्वास की सारे प्रयास को विफल कर दें। इसके लिए उन्होंने जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू कर दी हैं। वहीं रामनरेश सोनकर खेमा सदस्यों को अपने पाले में कर सोमवार को अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक सदस्यों को मनाने की कोशिश होती रही। कई सदस्य गायब भी हैं। इसको लेकर विपक्षी खेमा परेशान है। वह सदस्यों को तलाश कर अपने पक्ष में बैठक कराने का हर संभव प्रयास करते रहे। प्रमुख का कहना है कि उनके पास 80 सदस्यों का समर्थन है। हकीकत क्या है, अब इसका खुलासा सोमवार को होने वाली बैठक में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराथू प्रमुख की आज होगी अग्नि परीक्षा
विपक्षी दिखाएंगे अपनी ताकत, सदस्यों को लेकर चलती रही खींचतान
भाजपा की गुटबाजी का फायदा उठाने की कोशिश में विपक्षी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें