फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुलडोजर देख मांगी मोहलत, 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। बुलडोजर लगाकर जैसे ही अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू हुआ तो अवैध कब्जाधारकों में खलबली मच गई। दुकानदारों के स्वयं अतिक्रमण हटाने के अनुरोध पर टीम 24 घंटे की मोहलत देकर लौट गई। इसके बाद सभी फटाफट अपना-अपना अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन

सैनी चौराहा पर 18 लोगों ने भूमि संरक्षण विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। अतिक्रमण के चलते यहां दिनभर जाम की समस्या रहती है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। समस्या को देखते हुए रविवार को भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार और नायब तहसीलदार विनय सिंह ने सैनी कोतवाली पुलिस के साथ सड़क किनारे अवैध कब्जा कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
बुलडोजर लगाकर जैसे ही अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू हुआ, दुकानदारों में खलबली मच गई। फौरन सभी लोग अपना-अपना अतिक्रमण हटाने लगे। इसी दौरान एक महिला दुकानदार हंगामा करने लगी। हालांकि, बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रशासन का रुख देख दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी। इस पर अफसर 24 घंटे के भीतर पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम देकर चले गए। अवैध कब्जेदारों का कहना है कि हमारी दुकानें विभाग की जमीन पर नहीं हैं। हम किसी तरह दुकान चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं।
वहीं,भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि 18 लोगों ने विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटाने के लिए इन्हें कई बार नोटिस दी जा चुकी है।
नोटिस के बाद भी दुकानदारों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया तो डीएम के आदेश पर सरकारी भूमि खाली कराने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाल सैनी सुभाष चौरसिया, राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि, लेखपाल शिवशंकर पाल सहित पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें