फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के दो छात्रों की राजस्थान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के दो छात्रों की राजस्थान में मौत
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान, पीड़ित परिवारीजनों के थम नहीं रहे आंसू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के दो छात्रों की रविवार शाम सड़क हादसे में राजस्थान में मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वाले मृतकों का शव लेने राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।
कौशाम्बी के केवटरहा गांव निवासी योगेश (21) पुत्र प्रदीप रॉय व नीतेश (24) पुत्र प्रलय कोटा (राजस्थान) में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। बताया जाता है कि रविवार शाम दोनों छात्र बाइक से खाना खाने रेस्टोरेंट जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले लाश लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही किया जाएगा। घटना को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीण भी गमदजा हैं। सोमवार को गांव में कई लोगों के घर चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन


पारिवारिक कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान
नगर कोतवाली इलाके के देवी दयाल का पूरा गांव में रविवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के देवीदयाल का पूरा गांव में रविवार रात पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने फांसी लगाकर जान से दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवीदयाल का पूरा गांव की प्रभावती (29) पत्नी प्रमेश कुमार गृहणी थी। बताया जाता है कि परिवार वालों से किसी बात को लेकर आए दिन उसकी कहासुनी होती थी। रविवार रात प्रभावती भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई। सुबह काफी देर तक नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रभावती को फंदे पर लटकती देख उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने खुदकुशी की है। फिलहाल मृतका के मायके वालों ने किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें