फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट पर बालू लदे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट पर बालू लदे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। सरायअकिल के नंदा का पूरा घाट पर गुरुवार की सुबह एक बालू लदे ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
नंदा का पुरवा गांव निवासी वेद प्रकाश उर्फ पंडित निषाद परिवार के भरण पोषण के लिए नदी किनारे बालू घाट पर चाय-पान की दुकान चलाता था। उसकी दुकान में बेटे ललित, अमित और आदित्य भी हांथ बंटाते हैं। गुरुवार की सुबह 18 वर्षीय बड़ा बेटा ललित दुकान में छप्पर डालने के लिए बांस लेने के लिए जा रहा था। इसी समय बालू लादकर आ रहे ट्रक ने उसे सामने से कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लिया है। वेद प्रकाश का परिवार मुफलिसी से जूझ रहा है। उसके छह बच्चों में बड़ा बेटा ललित परिवार के लिए रीढ़ की हड्डी था। सुबह होते ही वह परिवार के गुजारे के लिए जुट जाता था। गुरुवार को भी वह दुकान खोलने के लिए सुबह जल्दी उठ कर घाट की तरफ गया था और वहां हादसे में उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

---------
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
पिपरी के मेड़वारा गांव स्थित ईंट भट्ठे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के मेड़वारा गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पूरामुफ्ती के उजिहिनी आईमा गोदामपर निवासी गिलऊ पासी का 25 वर्षीय बेटा मान सिंह तेवारा गांव स्थित भोला ईंट भट्टा पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार की रात वह बाइक से अपने दोस्त नरेश के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह भट्ठे से निकला पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

------
12 मई को होनी थी मानसिंह की शादी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मानसिंह की शादी 12 मई को होनी थी। पिता गिलऊ व परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। हादसे में मानसिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया और सारी तैयारियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें