फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार दिन में मिल जाएगी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन में अब मिलेगी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

विशेष वाहक से राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे नमूने, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट अब चार दिन में ही मिल जाएगी। इससे मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी। विशेष वाहक से नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। सरकारी फरमान के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अपर मुख्य सचिव ने नई व्यवस्था के तहत प्रयोगशाला को नमूने भेजे जाने का निर्देश दिया है।
खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश में कुल छह राजकीय प्रयोगशालाएं हैं। पहले जांच रिपोर्ट आने में दो-तीन महीने का समय लग जाता था। ऐसे में मिलावटखोरों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं हो पाती थी। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शासन ने खाद्य वस्तुओं के नमूनों की जांच चार दिन के अंदर कराने का निर्णय लिया है। जिस दिन खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए जाएंगे। उसे शाम को विशेष वाहक से राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद लैब की तरफ से हाथोहाथ रिपोर्ट दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी आरएल यादव ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए एक मार्च से 19 मार्च तक छापेमारी की जाएगी। इस दौरान लिए जाने वाले नमूनों को जांच के लिए विशेष वाहक से प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
खोवे के नौ में आठ नमूने फेल, दर्ज होगा मुकदमा
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली त्योहार को लेकर 11 मार्च को जिले के विभिन्न बाजारों में छापा मारा था। टीम ने खोवे के नौ नमूने प्रयोगशाला भेजा। शनिवार को आई रिपोर्ट में आठ नमूने फेल हो गए। डीओ खाद्य सुरक्षा आरएल यादव ने बताया कि मिलावट की पुष्टि होने के बाद कारोबारियों को नोटिस जारी कर 30 दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। इस बीच यदि कोई अपने खाद्य पदार्थ की केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला से जांच कराना चाहे तो करा सकता है। वर्ना विभाग की तरफ से मुकदमा पंजीकृत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
ऐसे करें असली/नकली खोवे की पहचान
--------------------------------
0 खोवा को अंगूठे के नाखून पर रगड़ें। असली है तो देशी घी की महक आएगी और देर तक खुशबू रहेगी।
0 हथेली पर खोवा की गोली बनाएं, अगर फटने लगे तो समझिए खोवा मिलावटी है।
0 थोड़ा खोवा खाकर देखिए। असली होगा तो चिपकेगा नहीं। जबकि मिलावटी खोवा चिपक जाएगा।
0 असली खोवा खाने पर स्वाद कच्चे दूध सरीखे होगा। जबकि मिलावटी का स्वाद कसैला होगा।
0 पानी में डालकर फेटने पर दानेदार हो जाएगा। दो ग्राम खोवा पांच मिली गरम पानी में घोलने के बाद डंडा होने पर आयोडीन सोलूशन डालें तो मिलावटी होने पर रंग नीला हो जाएगा।
0 खोवा में थोड़ी चीनी डालकर गरम करें। अगर पानी छोड़ने लगे तो खोवा मिलावटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें