फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में दोआबा के 11.08 लाख वोटर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो साल में बढ़ गए 18 हजार वोटर
विज्ञापन

लोस चुनाव में 11.08 लाख वोटर करेंगे मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विधानसभा चुनाव 2017 के बाद समय-समय पर आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का असर दिखने लगा है। एक जनवरी 2019 तक जिले में करीब18 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। अब तीनों विधानसभाओं क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या करीब 11 लाख हो गई है।
विधानसभा चुनाव 2017 में तीनों विधानसभाओं क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या तकरीबन दस लाख 90 हजार 201 थी। चुनाव के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समय-समय पर जिले भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए व छूटे मतदाताओं को जोड़ने व मृतकों का नाम सूची से काटे जाने का कार्यक्रम चलाया जाता रहा। इससे जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 18 381 का इजाफा हुआ है। अब तीनों विधानसभाओं के कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 1108582 हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण सूची में नाम आने के बाद इन मतदाताओं की वोटर आईडी जारी करते हुए पहचान पत्र जरिये बीएलओ भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
पुरीक्षण कैंप में बढ़-घट सकती है मतदाताओं की संख्या
एक जनवरी को प्रकाशित पुनरीक्षित मतदाता सूची के बाद भी माना जा रहा है कि कुछ के नाम छूट गए हैं। इसके लिए आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप का आयोजन 23 व 24 फरवरी को गांव स्थित बूथों पर कराया जा रहा है। इस दिन डबल नाम वाले मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे तो छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। ऐसे में मतदाताओं की संख्या पुनरीक्षण कैंप के बाद घट-बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

--------
मंझनपुर में तीसरे जेंडर का नहीं है एक भी मतदाता
मतदाता सूची में जिले में तीसरे जेंडर (किन्नर) के 27 मतदाता हैं। इनमें सिराथू में करीब 13 व चायल में 14 हैं। खास बात यह है कि मंझनपुर में तीसरे जेंडर का एक भी मतदाता नहीं है।
----------
एक जनवरी की सूची के मुताबिक विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा महिला पुरुष कुल
सिराथू 164251 191042 355306
मंझनपुर 175325 208077 383402
चायल 172378 197482 369874
---------------------------------------------------
कुल 511954 596601 1108582
---------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें