फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं-7
विज्ञापन

कटरी ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पात्रों के बजाय चहेतों को शौचालय आवंटित कराने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरसवां ब्लॉक के कटरी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर अपात्रों को शौचालय आवंटित कराने का आरोप लगाया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की।
कटरी गांव के करीब 50 ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय योजना का लाभ नहीं दिया है। इससे उनके परिजनों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम प्रधान ने योजना का लाभ अपने चहेतों को ही दिया है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराते हुए योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। डीएम ने आरोप की जांच कराकर पात्रों को शौचालय आवंटित कराने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में फकीरे प्रजापति, शाहबानो, अमरिती, शकुंतला, रामकली आदि रहीं।
विज्ञापन

---------
फोटो नं-6
मांगों को लेकर भाक्रारपा ने किया धरना-प्रदर्शन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारत क्रांति रक्षक पार्टी (भाक्रारपा) ने छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह राज पासी ने किया। प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मांग किया गया कि देश के सभी न्यायालयों में एससी, ओबीसी वर्ग के लोगों को न्यायाधीश बनाया जाए। देश की सेना में एससी, ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व पर कानून बने। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की जाय। महाराजा सुहलदेव की प्रतिमा मंझनपुर चौराहे पर लगाई जाए। होमगार्ड व पीआरडी जवानों को पुलिस के बराबर मान्यता दी जाय। कोटे की दुकानों से पास मशीनों को हटाया जाय। चेतावनी दी कि मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील राजपासी, रमेश यादव, लवकुश मिश्र, फूलचंद्र पांडेय, प्रमोद, शिवराज भारती, गुलाब सिंह आदि रहे।
-----------
छूटे लोगों को जोड़ने के लिए कैंप 23 व 24 को
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2019 के पुनरीक्षण में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाने के लिए 23 व 24 फरवरी को कैंप का आयोजन कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कैंप दिवस में बूथ लेबल अधिकारी द्वारा छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इन्होंने लोगों से अपील की कि वे बूथ पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें।
---------
ओपेन रैपिड चेस टूर्नामेंट 24 को
मंझनपुर (ब्यूरो)। बृजेश कुमार मेमोरियल ओपेन रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन चंदन मेमोरियल स्कूल आवासीय दिव्यांग विद्यालय गौसपुर में 24 फरवरी को होगा। सचिव राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले का कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी सचिव से संपर्क कर लें।
----------
खाद गड्ढे की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर तहसील के परई उग्रसेनपुर गांव में खाद गड्ढे की भूमि पर एक महिला द्वारा चरही बनाकर कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर महिला झगड़े पर आमादा हो जाती है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम से शिकायत की। इन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

परई उग्रसेनपुर निवासी दीन मोहम्मद, राजा सिंह, संगीता सरोज आदि बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस मंझनपुर पहुंचे। एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव स्थित एक खाद गड्ढे में लोगों द्वारा गोबर फूंका जाता है। गांव की एक महिला भूमि पर चरही बनाकर अवैध कब्जा कर रही है। भूमि पर सरकारी पौधरोपण भी हो चुका है। एसडीएम ने आरोप की जांच कर कार्रवाई निर्देश लेखपाल को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें