फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता नहीं करने पर दिव्यांग को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता नहीं करने पर दिव्यांग को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी दिव्यांग बाल शेखर ने बताया कि उसने एक जमीन का सौदा छोटका टिलवा निवासी महेश से हुआ था। सौदा तय होने के बाद उसने महेश को करीब आठ लाख रुपये भी दे दिए थे। पैसा लेने के बाद नीयत खराब हो गई। रकम मिलने के बाद वह बेइमानी पर उतारू हो गया। मामले में उसने महेश के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित का कहना है कि 17 फरवरी की शाम वह सैनी चौहारा स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। महेश अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। आरोप है कि वह उस पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। दिव्यांग का कहना है कि आरोपी जाते वक्त यह भी धमक ी दे गया कि दोबारा वह उसे समझाने नहीं, बल्कि उसे मौत के घाट उतारने आएगा। पीड़ित ने मंगलवार को सैनी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

-------
घर में घुसकर महिला को पीटा, तीन पर एनसीआर दर्ज
सिराथू (ब्यूरो)।सैनी कोतवाली के गुरू का पुरवा निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि उसकी रंजिश पड़ोसीभोला नाथ, अशोक कुमार, अतुल कुमार आदि से चल रही है। सोमवार को उसकी पत्नी कल्पना पांडेय देहरी पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान तीनों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने कल्पना को घर पर अकेला पाकर पीटा। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें