फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को हराकर झांसी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून को हराकर झांसी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
विज्ञापन

रिजवी कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन हुआ मैच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आबिस एवं साकिब रिजवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रिजवी कप) में बुधवार को तीसरा मुकाबला झांसी और देहरादून के बीच हुआ। देहरादून को हराकर झांसी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
एनसीआर झांसी के कप्तान मुदस्सिर खान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। देहरादून क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 61 रन बनाकर ढेर हो गई। झांसी की तरफ से विकास ने छह ओवर में महज चार रन देकर चार विकेट चटका दिए। इन छह ओवरों में विकास ने दो मेडन ओवर फेंका। जवाब में उतरी झांसी की टीम के तरफ से विवेक राज और ऋषभ ने पहले विकेट की साझेदारी में 57 रन बनाकर टीम को जीत की तरफ अग्रसर कर दिया। इसके बाद निशांत व ऋषभ की जोड़ी ने नौवें ओवर में ही मैच जीत लिया। सेमीफाइनल में पहुंची झांसी की टीम का मुकाबला गुरुवार को रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शराबी ने पत्नी को पीटा
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव में रहने वाली सरोज देवी ने बुधवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाया है। सरोज का कहना है कि पति सुरेश मजदूरी करता है और उसे शराब पीने की लत है। शराब में वह सारा पैसा उड़ा देता है। विरोध करने में वह पिटता है। मंगलवार की शाम भी सुरेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पत्नी ने विरोध किया तो सुरेश ने उसे डंडे से पीट दिया। सरोज ने बुधवार को पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें