फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को ही फंसाने को बेटी के अपहरण का मचाया शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे को फंसाने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ दी। बेटी को ससुराल में छोड़ने के बाद उसने यूपी-100 को फोनकर अगवा किए जाने की सूचना दे दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को बच्ची को सकुशल मिल गई है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अषाढ़ा गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ला ने नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे यूपी-100 को फोन पर बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी शालू लापता हो गई। सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचक शशिकांत मिश्र को शालू के गायब होने में कुछ संदिग्ध लगा। शशिकांत मिश्रा ने बताया शालू के घरवालों पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने खुद ही शालू को गायब करने की बात स्वीकार कर ली। शालू को उसके ननिहाल से बरामद किया गया। विवेचक का कहना है ओमप्रकाश का उसके भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। उसे फंसाने के लिए साजिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें