फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखा रहा दिव्यांग शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनार्दन प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाया जा रहा है। ट्रेनर बच्चों को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दे रहे हैं। खास बात यह कि बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखने वाले यह ट्रेनर खुद दिव्यांग होते हुए अजब सा जज्बा पाले हैं।
विज्ञापन


क्लास समाप्त होने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनर अर्जुन तिवारी ने अपनी दिव्यांगता को दरकिनार करते हुए खुद कॉलेज प्रशासन के सामने यह पहल की थी। स्कूल के प्रबंधक श्रीशचंद्र पांडेय ने बताया कि कराटे की यह स्पेशल क्लास सितंबर तक चलेगी। ट्रेनिंग सप्ताह में हर शनिवार को दी जाती है। इसका मकसद है कि बच्चों आत्मरक्षा के लिए जहां खुद सबल होंगे ही, साथ ही सेना, पुलिस और नौ सेना में इस तरह की ट्रेनिंग प्राप्त बच्चों को वरीयता दी जाती है।

प्रधानाचार्य साधूराम पाठक ने बताया कि जो छात्राएं साइकिल से अकेले स्कूल आती हैं उनके लिए प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। जूडो और कराटे की ट्रेनिंग को लेकर बच्चे खास दिलचस्पी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें