फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों से गायब रहते हैं डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनौरी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चायल से रात को डॉक्टर गायब हो जाते हैं। बुधवार रात भी डॉक्टर की गैरहाजिरी पर वार्ड ब्वॉय से मरीजों को इलाज कराना पड़ा।
विज्ञापन


चायल के जलालपुर शाना गांव निवासी कंचन पाल अधिवक्ता हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे उनकी माता कलावती की तबीयत अचानक खराब हो गई। इलाज के लिए वह सरकारी एंबुलेंस से अपनी मां को चायल कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर उन्हें कोई भी डाक्टर नहीं मिला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पीएचसी में तैनात वार्ड ब्याय राम मिलन ही वहां पहुंच सका। इसके बाद उसने कलावती का उपचार कर इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इसी प्रकार नेवादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए गए जरैनी निवासी शरद यादव को कोई भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं मिला। केंद्रों में डाक्टरों के न होने की शिकायत सीएमओ दीपेंद्र मालवीय से कर दी गई है। मामले में पीएचसी चायल के प्रभारी डॉ मुक्तेश द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कर ड्यूटी से गायब डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अफसरों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें