फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डीपीसी, दो खंड प्रेरक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एक डीपीसी, दो खंड प्रेरक बर्खास्त
विज्ञापन

काम पूरा न करने और गायब रहने के आरोप में कार्रवाई
कार्रवाई से पंचायती राज विभाग में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में तैनात एक डीपीसी व दो ब्लॉकों के खंड प्रेरकों पर कार्रवाई की गाज गिर गई। कार्यालय से गायब रहने और काम समय पर पूरा न करने के आरोप में डीएम ने डीपीसी व डीपीआरओ ने दो खंड प्रेरकों को बर्खास्त कर दिया है। एक साथ दो खंड प्रेरकों व जिला समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पंचायती राज विभाग में तीन जिला समन्वयक स्वच्छता तैनात हैं। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर एक-एक खंड प्रेरक को तैनात किया गया है। खंड प्रेरकों व जिला समन्वयकों पर शौचालयों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, एमआईएस फीडिंग कराते हुए शासन को समय पर रिपोर्ट मुहैया कराने की जिम्मेदारी है। आरोप है कि डीपीसी तकनीकी संजीव कुमार द्वारा इस कार्य में पिछले चार माह से लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इसी तरह विकास खंड मंझनपुर में तैनात खंड प्रेरक संतोष शुक्ल व कड़ा के खंड प्रेरक आलोक तिवारी भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न करते हुए आए दिन गायब रहते थे। डीपीआरओ ने तीनों को सुधरने की चेतावनी दी थी पर कोई असर नहीं पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खंड प्रेरक आलोक तिवारी व संतोष शुक्ल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया और डीपीसी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम ने डीपीसी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट एजेंसी को भेज दी है।
विज्ञापन



फाल्ट के चले 24 घंटे से ठप है पइंसा गांव की आपूर्ति
दूसरे दिन शाम तक नहीं दूर हो सका फाल्ट, उपभोक्ता नाराज
पइंसा (ब्यूरो)। घटमापुर उपकेंद्र के पइंसा गांव की बिजली आपूर्ति नवरात्रि के पहले दिन ही धड़ाम हो गई। पर्व के मौके पर आई इस समस्या से उपभोक्ता नाराज दिखे। दूसरे दिन जेई फाल्ट ठीक कराने के लिए मशक्कत करते नजर आए पर शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सकी। 24 घंटे बगैर बिजली के रहे उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल दिखा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र घटमापुर के पइंसा फीडर में गुरुवार दोपहर अचानक फाल्ट आ गया था। इससे फीडर की लाइन ब्रेक डाउन हो गई। शाम तक बिजली न मिलने पर उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उपकेंद्र के जेई संतलाल से की। पहले दिन जेई ने दिखवाने की बात कहकर टाल दिया। दूसरे दिन तक फाल्ट ठीक नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जतानी शुरू की तो जेई ने शाम तक आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। बहरहाल शुक्रवार को पांच बजे तक फीडर का फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। नवरात्र व मोहर्रम पर्व के मौके पर 24 घंटे से ठप विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में जेई के प्रति गुस्सा पनप रहा था। मामले में जेई संतलाल का कहना है कि फीडर की लाइन में फाल्ट है। उसे खोजा जा रहा है। देर शाम फाल्ट ठीक करते हुए फीडर की बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें