फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन परीक्षा केंद्रों पर 315 सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में बैठेंगे 1113 अभ्यर्थी

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र करारी इंटर कॉलेज, करारी। संवाद
विज्ञापन
तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में 1113 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कुल 107 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जबकि 315 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा के नोडल अधिकारी मॉडल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी बनाए गए हैं। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक लालबाबू मौर्य भी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 315 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें एक अपर पुलिस अधीक्षक, चार क्षेत्राधिकारी, 22 निरीक्षक, 31 उपनिरीक्षक, 45 मुख्य आरक्षी, 123 आरक्षी और 62 महिला आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा सात यातायात उपनिरीक्षक और 20 यातायात पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की होगी सघन जांच, संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर

प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक रहेगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

नीट यूजी परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। गेट के बाहर और अंदर पुलिस टीम चेकिंग करेगी, जबकि एक जांच विभाग की तरफ से की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। - अमिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

परीक्षा केंद्र करारी इंटर कॉलेज, करारी। संवाद

परीक्षा केंद्र करारी इंटर कॉलेज, करारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें