110 people examined in health camp
- फोटो : KAUSHAMBI
स्वास्थ्य शिविर में 110 लोगों की हुई जांच
करारी। अंसार गंज मोहल्ले के पूर्व सभासद महताब अंसारी ने उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ से कस्बे में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की थी। इस पर बुधवार को शिविर लगाकर करीब 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम को ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से पीड़ित मिले। एक व्यक्ति टीबी से पीड़ित पाया गया। जांच के बाद उसे जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए भेजा गया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर जागृत कुमार, आवेश अहमद ,रत्ना आर्या, संदीप कुमार, डॉ किरन , पूर्व सभासद महताब अंसारी, नगर पंचायत लिपिक कमलेश नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।