जिला विज्ञान क्लब की ओर से 25 मार्च को जिले के 110 मेधावी छात्र-छात्राओं को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रीपलआईटी) प्रयागराज का एक दिवसीय वैज्ञानिक भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के 11 विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
भ्रपण में आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा, केएसएमआरडी इंटर कॉलेज, महगांव इंटर कॉलेज, यूएस इंटर कॉलेज सिराथू, रियाज इंटर कॉलेज उखैया, जीपीएस इंटर कॉलेज देवीगंज, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार, माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा, सीपी पायलट इंटर कॉलेज बेनीराम कटरा, बीएनएपी इंटर कॉलेज गंगापारी का पूरा व जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर के छात्र शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इन स्कूलों के कक्षा नौ व 12 (विज्ञान वर्ग) के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर दो शिक्षकों के साथ भेजने का निर्देश दिया है।