फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मधुमक्खियों के हमले से 11 लोग जख्मी, वृद्ध किसान की मौत

Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के दादूपुर गांव में खेत से घर लौट रहे किसान पर मधुमक्खियों ने सोमवार को हमला किया था। जख्मी बुजुर्ग ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम दम तोड़ दिया। वहीं पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवारा गांव में बीते 48 घंटे में मधुमक्खियों के हमले से 11 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दादूपुर निवासी 65 वर्षीय शिवलाल खेती करते थे। सोमवार को वह खेत से घर वापस लौट रहे थे। इस बीच एक पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियां बिदकी थीं, उन्होंने शिवलाल पर हमला कर दिया। उनके डंक से जख्मी शिवलाल को परिवार के लोगों ने मंझनपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव में मधुमक्खियों के हमले से 11 लोग जख्मी हो गए। गोविंदपुर तेवारा गांव के दिलीप, हंसराज, बिस्सर और ननकी ने बताया कि बस्ती के समीप ही बेल व पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों ने कई छत्ते लगे हैं। अक्सर कोई न कोई पक्षी शहद के लिए छत्तों में चोंच मारकर उड़ जाता है। इससे मधुमक्खियां आक्रोशित होकर लोगों पर हमला कर देती हैं। इधर दो दिन के भीतर एक-एक कर 11 लोग मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह विद्यालय जा रही प्राची और मवेशियों का चारा देने गई ननकी देवी को मधुमक्खियों डंक मार कर घायल कर दिया। इसके अलावा शाम को सुरेश कुमार, बनवारी लाल, अंगु, दिलीप, हंसराज, बिस्सर, चुन्नू आदि लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। सभी का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य लोग भी मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए हैं।




चोरी का उलाहना देने पर युवक को पीटा
कोतवाली के रक्सवारा गांव में चोरी का उलाहना देने पर युवक को पीट दिया गया। पीड़ित दिलशाद अहमद ने बताया कि गांव के बाहर नहर के समीप फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच चोरों ने ताला तोड़कर फर्नीचर व औजार पार कर दिए। सुबह दुकान पहुंचे दिलशाद ने बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए। इस पर वह अज्ञात चोरों को गाली देने लगे। तभी गांव के एक युवक को यह बात नागवार गुजरी। वह दिलशाद को गाली देने लगा। विरोध करने पर युवक ने दिलशाद को पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें