फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता की पत्नी, बेटा समेत 11 मिले संक्रमित

विज्ञापन
11 found infected with sweet seller's wife, son - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के साथ ही नगरीय क्षेत्र में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को सिराथू क्षेत्र के एक मिठाई विक्रेता की पत्नी व बेटा समेत 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

त्योहार करीब आने के साथ ही जिले के प्रमुख कस्बों एवं बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। खास बात ये है कि अदालत के सख्त निर्देश के बावजूद बाजार आने वाले लोग कोविड-19 के नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। न कोई मास्क लगा रहा है और ना ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
नतीजन बाजारों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1546 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 11 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों में सिराथू क्षेत्र के एक मिठाई विक्रेता उसकी पत्नी व बेटा समेत तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा मंझनपुर क्षेत्र के पांच तथा मूरतगंज के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 2001 संक्रमितों में 1922 स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ ही जिले का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पहुंच गया है। केवल 55 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें