सीबीएसई बोर्ड 10 वीं परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें छात्राओं ने 10 सीजीपीए पाकर अव्वल स्थान हासिल किया। इससे छात्राओं के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों और विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इसमें कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कालेज भरवारी के शतप्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की। इनमें 17 बच्चों ने 10 सीजीपीए पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक संजय गुप्ता ने टॉपर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। करारी के डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के शतप्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। इसी तरह बृजबिहारी सहाय विद्या मंदिर कदिलापुर रणजीत सिंह ने अव्वल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।