फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथागत की तपस्थली से कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तथागत की तपस्थली से कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

चुनाव के आखिरी दौर में प्रचार के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
पूर्व सीएम अखिलेश यादव कादीपुर में जनसभा करेंगे आज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय सीट पर पांचवें चरण के तहत छह मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार का शोर थम जाएगा। लिहाजा बाकी बचे पांच दिनों के भीतर राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। प्रचार का सर्वाधिक शोर सत्ताधारी दल भाजपा में देखने को मिल रहा है। एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले और बाद तक लगातार पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा लगा है। वहीं सपा की ओर से सिर्फ पूर्व सीएम अखिलेश यादव 30 अप्रैल को आएंगे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अभी तक पार्टी के किसी बड़े नेता की सभा नहीं हुई। आगे भी फिलहाल कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों के मामले में भाजपा सबसे आगे दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में अब तक केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिले में डिप्टी सीएम केशव मौर्या, एटा सांसद राजवीर सिंह, डॉ. संजय निषाद कबीना मंत्री मोहसिन रजा आदि बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं। इसके बाद अंतिम समय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के भी आने की सूचना है। अब बात अगर सपा गठबंधन की करें तो 30 अप्रैल को सिराथू विधानसभा के कादीपुर मेला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसके अलावा दूसरे किसी बड़े सपा नेता के आगमन का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। गठबंधन के दूसरे सहयोगी बसपा का अब तक न तो कोई स्टार प्रचारक आया है और न ही आगे कोई कार्यक्रम फाइनल है। सर्वाधिक खामोशी कांग्रेसी खेमे में है। कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी समर में उतरने का एहसास ही नहीं हो रहा है। अभी तक पाटी की ओर से कहीं कोई बड़ी जनसभा नहीं हुई और न ही किसी स्टार प्रचारक का आगमन हुआ है। जिलाध्यक्ष तलत अजीम का कहना है कि संगठन की ओर से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत आधा दर्जन स्टार प्रचारकों की मांग की जा चुकी है। पर, अभी तक ऊपर से किसी के आगमन का कोई संकेत नहीं मिला है। वहीं, जनसत्ता दल प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया लगातार कौशाम्बी का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें