फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे रिटायर्ड एडीएम, सीएमओ नहीं कर रहे बिल का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे रिटायर्ड एडीएम, सीएमओ नहीं कर रहे बिल का सत्यापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के लिपिक पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप
पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रिटायर्ड अपर जिलाधिकारी मोहम्मद अकमल अख्तर कैंसर से जूझ रहे हैं। इलाज के लिए उन्होंने सीएमओ के यहां के क्लेम दाखिल किया है, लेकिन बिल का सत्यापन नहीं किया जा रहा। यहां तक की बिल ही गायब कर दिया गया। मामले में सीएमओ ऑफिस के एक लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत मंगलवार को जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के गनपा गांव निवासी मोहम्मद अकमल अख्तर अपर जिलाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका कहना है कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। शासन का निर्देश है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी के बीमारी का इलाज धनाभाव के चलते नहीं रुकने पाए। कर्मचारी के दीर्घायु के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। इसके विपरीत सीएमओ कौशाम्बी की तरफ से कैंसर जैसे पीड़ित मरीज का बिल करीब नौ महीने से सत्यापन नहीं किया गया। मोहम्मद अकमल ने सीएमओ ऑफिस के एक लिपिक पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएमओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें