बीमारी से तंग मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली के पांडेयमऊ निवासी एक भट्ठा मजदूर ने गुरुवार रात घर में बिजली के तार से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया है।
भरवारी के पांडेयमऊ निवासी लल्लू का 25 वर्षीय बेटा जंगली प्रजापति भट्ठा में मजदूरी करता था। गुरुवार की रात जंगली घर में खाना खाने के बाद सो गया। सुबह परिवार के लोगों ने देखाकि जंगली की लाश कमरे में लटकी है। इस पर घरवालों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। जानकारी पर कोखराज की भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों ने बताया जंगली की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती है। उसका इलाज कराया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित दिया कि बीमारी से परेशान होकर जंगली ने जान दी है। पुलिस ने घरवालों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। दोपहर बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
--------
संदिग्ध हालत में किसान की मौत
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी विकास खंड के बरंबारी गांव निवासी किसान विजय पांडेय (50) की गुरुवार की दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने खेत में सरसों की फसल काटने गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।