फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों का करें स्थलीय निरीक्षण-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं.01
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें : एसपी
कप्तान ने अपराध समीक्षा बैठक में ली मातहतों की क्लास

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में चुनाव का ही मुद्दा छाया रहा। एसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कप्तान प्रदीप गुप्ता ने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व सामान्य बूथों का दो-चार दिन के भीतर ही स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। गांव के लोगों से भी वार्ता करके समस्याओं की जानकारी ली जाए। पेयजल, बिजली, सुरक्षा आदि की कहीं कोई दिक्कत हो तो ग्राम पंचायत अथवा नगर पंचायत से तालमेल बिठाकर उसे दूर कर दिया जाए। एसपी ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का ब्यौरा भी तलब किया। बताया कि इन बूथों पर चुनाव में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। उन्हाेंने आदर्श आचार संहिता का भी कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि आचार संहिता की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों की निगहबानी तथा संदिग्ध स्थलों की चेकिंग का भी निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण नहीं होने के साथ फरार इनामियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवालों को फटकार लगाई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, तीनों सर्किल के सीओ, आरआई व सभी कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें