सूचना नहीं देने पर वीडीओ का रोका वेतन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी ब्लॅाक के कायम गोपाल मिश्र का पूरा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देने में वीडीओ हीलाहवाली कर रहा है। इस वजह से सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दी है।
गोपाल मिश्र का पूरा गांव के विनय कुमार पांडेय ने गांव में हैंडपंप रीबोर, शौचालय निर्माण, इंग्लिश में मीडियम स्कूल का निर्माण आदि की जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। सूचना में कराए गए विकास कार्यों में खर्च का ब्योरा मांगा गया था। अपील मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह के यहां की गई थी। सीडीओ के निर्देश के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने सूचना नहीं दी। सीडीओ ने वीडीओ का जनवरी का वेतन रोक दिया है। कहा कि अपीलकर्ता को बिंदुवार सूचना उपलब्ध कराई जाए। सूचना नहीं देने पर वीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।