फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में दस साल की बालिका से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल की बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन

टीवी देखने के बहाने पड़ोसी ले गया था घर
उलाहना देने पर परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी ने अपने घर बुलाकर बालिका को हवस का शिकार बनाया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन उलाहना लेकर पहुंचे तो उन्हें भी धमकी दी गई। शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
करारी कोतवाली इलाके की एक महिला ने बताया कि उसके घर में टीवी नहीं है। 28 नवंबर की रात आठ बजे पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी दस वर्षीय बेटी को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर बुला ले गया। बालिका उसके घर अक्सर चली जाती थी। आरोप है कि घर में अकेले रहे पड़ोसी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शरीर को नोचा गया। चीखने पर बच्ची को जान से मार देने की धमकी देकर खामोश करा दिया गया। आरोपी के चंगुल से बच कर घर पहुंची बालिका मां को देख रोने लगी तो घरवाले घबरा गए। काफी देर पूछने के बाद बालिका ने आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए। वह लोग पड़ोसी के घर उलाहना लेकर पहुंचे तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत 29 नवंबर को करारी कोतवाली में की गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को महिला बेटी के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। कप्तान के नहीं होने पर उसने मामले की शिकायत एसपी के पीआरओ हेमंत मिश्र से की। पीआरओ ने करारी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

------
कुंडी काटकर चोरों ने डेढ़ लाख का माल उड़ाया
कोखराज के बिसारा गांव में गुरुवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव में गुरुवार की रात एक घर में कुंडी काटकर घुसे चोरों ने बाक्स में रखा करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि घरवालों को भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बिसारा गांव निवासी राजेश सरोज गुरुवार की रात खा-पीकर परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। गृहस्थी वाले कमरे में कुंडी बंदकर ताला लगाया गया था। रात को किसी वक्त मकान में दाखिल हुए चोरों ने कुंडी काटकर कमरे की तलाशी ली। सुबह नींद से जगे परिजनों ने गृहस्थी वाले कमरे का समान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। राजेश सरोज ने कोखराज कोतवाली की सिंघिया पुलिस चौकी को खबर दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अमिताभ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में राजेश ने बताया कि चोर बाक्स में रखा एक किलो चांदी, आधा तोला सोने और कीमती कपड़े कुल मिलाकर डेढ़ लाख का माल उठा ले गए हैं। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें