मंझनपुर (ब्यूरो)। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रायपुर आलमचंद्र में बुधवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्राधिकारी सिराथू व यातायात प्रभारी ने बच्चों को नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यातायात प्रभारी मो. हाशिम ने बच्चों को बताया कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइट सिगभनल, फुटपाथ, जेबरा क्रासिंग, रेलवे क्रासिंग आदि का ध्यान रखें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सिराथू के अलावा विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य, प्रधानाचार्य महेश कुमार, दीपक सिंह, उमाकांत साहू, श्यामबाबू, प्रमोद कुमार, अनिल, मैहरोज फात्मा, क्रांतिपाल, वर्षा साहू, फरहान बीबी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।